फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Administration removed encroachment in the market, gave warning

Banda News: प्रशासन ने बाजार में हटवाया अतिक्रमण, दी चेतावनी

Tue, 01 Oct 2024 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Administration removed encroachment in the market, gave warning
बांदा। सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में नगर पालिका ने सोमवार को बाजार से अतिक्रमण हटवाया। इस बीच बलखंडीनाका पुलिस चौकी से लेकर महेश्वरी देवी मंदिर तक सड़क की पटरियों को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला की अगुवाई में पुलिस व नगर पालिका की टीम सोमवार को शाम बाजार पहुंची। यहां व्यापारियों ने पटरियों पर दुकान का सामान सजा लिया है। दुकान के सामने ठेले वालों को खड़ा कराते हैं और उनसे किराया वसूला जाता है।
विज्ञापन

रही सही कसर ग्राहकों की बाइक व साइकिलें पूरी कर देती हैं। डीएम के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट ने सड़क से अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने कहा कि व्यापारी चिह्नित स्थान से बाहर न बढ़ें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नगर पालिका के वरिष्ठ सफाई निरीक्षक हेमंत प्रसाद, विनोद आदि भी शामिल रहे। अतिक्रमण हटवाने के दौरान व्यापारियों से नोकझोंक भी हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed