फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Administration raids in Maroli and Pathri mines

Banda News: मरौली और पथरी खदान में प्रशासन का छापा

Sat, 19 Oct 2024 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Administration raids in Maroli and Pathri mines
बांदा। जनपद में मौरंग खदानें शुरू होने के बाद अवैध खनन भी धड़ल्ले से जारी है। डीएम के निर्देश पर इन खदानों में जांच की जा रही है। मरौली खादर के बाद अब पथरी व मरौली खदान में संयुक्त रूप से टीम ने छापामारी की। बताया जा रहा है कि यहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन पाया गया है। डीएम को आख्या दी गई है। उनके निर्देश पर पट्टाधारकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में बारिश के बाद दस मौरंग खनन पट्टों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इनमें कृषि पट्टे भी शामिल हैं। एक अक्टूबर से इनमें खनन का कार्य शुरू हो चुका है। पट्टा संचालक वैध की आड़ में अवैध खनन करा रहे हैं। साथ ही ओवरलोडिंग भी की जा रही है। जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने सभी पट्टा खनन क्षेत्र की जांच कराने के लिए टीम गठित की है। इनमें खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार सहित एसडीएम व तहसीलदार, सीओ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले मरौली खादर खदान में करीब छह हजार घन मीटर अवैध खनन पाया गया था। पट्टाधारक पर डीएम ने 54 लाख रुपये का जुर्माना किया था। वहीं, शुक्रवार को एसडीएम अमित शुक्ला की अगुवाई में खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार, तहसीलदार व सीओ सिटी आदि की टीम ने छापा मारा। पथरी और मरौली खंड-एक में करीब एक घंटे जांच व पैमाइश की। बताया गया कि दोनों खदानों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन पाया गया है। एसडीएम सदर ने बताया कि मामले की जांच कर डीएम को आख्या भेजी गई है। उनके निर्देश पर पट्टाधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed