फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   adg ka bhraman

एडीजी ने दिए थाने में खड़े वाहनों की नीलामी के निर्देश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
adg ka bhraman
अतर्रा थाने का निरीक्षण करते एडीजी प्रेम प्रकाश। साथ मे एएसपी एलबीके पाल और सीओ आदि। - फोटो : AMAR UJALA
एप्प द्वारा ------
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज जोन) प्रेम प्रकाश ने सोमवार को थाने का निरीक्षण किया। अभिलेखों का रखरखाव देखा। निष्प्रयोज्य वाहनों की नीलामी और फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों के कोरोना महामारी से बचाव के बंदोबस्त की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था पर चर्चा की। नगर की अन्य समस्याओं के बारे में पूछा। थाने आने वाले हरेक फरियादी के साबुन/हैंडवॉश से हाथ धुलवाने और सफाई के निर्देश दिए। आगंतुक रजिस्टर में दर्ज फरियादियों की शिकायतों व निस्तारण की जांच की। हेल्पलाइन पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी से पीड़ितों की जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने को कहा।अपर महानिदेशक ने यहां के बाद बदौसा थाने का भी निरीक्षण किया। यूपी-एमपी सीमा देखी। अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल, क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह (बबेरू) व राघवेंद्र सिंह (सदर बांदा), इंस्पेक्टर रविंद्र तिवारी, बदौसा थानाध्यक्ष नरेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed