{"_id":"61a710db6ff51d643d6dc879","slug":"action-banda-news-knp6669628104","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल संस्पेंड, पंचायत भवन कर्मियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल संस्पेंड, पंचायत भवन कर्मियों का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मंगलवार को महुआ ब्लॉक के बड़ोखर बुजुर्ग गांव व मनीपुर गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान एक लेखपाल को निलंबित और ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पंचायत भवन में ताला लटका मिलने पर यहां के सभी कर्मचारियों का वेतन रोक दिया।
मंडलायुक्त मंगलवार को महुआ ब्लाक के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में पंचायत भवन का निरीक्षण करने पहुंचे तो यहां ताला लटका मिला, मौके पर कोई भी उपस्थित नहीं था। इस पर उन्होंने यहां के सभी कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
महुआ ब्लॉक की मनीपुर ग्राम पंचायत पहुंचे आयुक्त ने पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। यहां ग्राम पंचायत अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह उपस्थित नहीं मिले। ग्रामीणों ने बताया कि लेखपाल कई महीने से नहीं आए और न ही सचिवालय में बैठते हैं। ग्राम प्रधान मीरा वर्मा भी सचिवालय नहीं आतीं।
विज्ञापन
आयुक्त ने लेखपाल को निलंबित करने और ग्राम प्रधान, सचिव व बीट सिपाही को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नाली गंदी होने और दीवारों पर पान का थूक होने पर आयुक्त ने सफाई कर्मी रामकली का एक दिन का वेतन रोकने को कहा।
आयुक्त ने नवाब टैंक के पास बन रहे अटल सरोवर पार्क का निरीक्षण कर भूमि समतल करने को कहा। दो से ढाई मीटर के रैंप बनाने और पार्क निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।