फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   action

एक्साइज घटाने की भरपाई करे सरकार

Sat, 06 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
action
बांदा। डीजल-पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने से ईंधन उपभोक्ताओं को भले ही राहत मिली हो, लेकिन विक्रेता व डीलर को केंद्र और राज्य सरकार का यह फैसला रास नहीं आ रहा। बांदा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर डीलर्स को होने वाले नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री व वाणिज्य मंत्रालय को भेजे ज्ञापन में कहा है कि जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल में एक्साइज ड्यूटी काफी कम कर दी गई है। राज्य सरकार ने भी अपना टैक्स कम कर दिया है। इन फैसलों का सीधा असर रिटेल आउटलेट में पड़े भारी स्टॉक से डीलरों पर पड़ा है। एसोसिएशन ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा है कि इस भारी कटौती से तमाम डीलरों की पूंजी ही खत्म हो गई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन का कहना है कि हम सरकार के फैसले का विरोध नहीं कर रहे। रेट धीरे-धीरे भी घटाया जा सकता था। जैसे धीरे-धीरे बढ़ाया गया। वैसे भी डीलर्स को बहुत कम कमीशन मिल रहा है। सारी पूंजी फंसी है। तमाम डीलर ब्याज पर धंधा कर रहे हैं। खर्च निकालना भी मुश्किल पड़ रहा है। एसोसिएशन ने कहा है कि डीलर्स देश के नागरिक और करदाता हैं। इसलिए क्षतिपूर्ति के हकदार हैं। पेट्रोल पंप डीलरों को हुए नुकसान की सरकार भरपाई करें। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर प्रभाकर सिंह चंदेल, सचिव रत्नेश गुप्ता के अलावा आदित्य सिंह, श्रीकांत शिवहरे, सुधीर सिंह, विवेक त्रिपाठी, शारदा निगम, अनिल निगम, योगेंद्र भदौरिया, मनीष कुमार शुक्ल व अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed