फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   achievements of the government from the minister in charge on the third anniversary

जिले में 10.37 अरब से सड़क और पुल बनवाए, सरकार की तीसरी सालगिरह पर प्रभारी मंत्री से सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

Fri, 20 Mar 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
achievements of the government from the minister in charge on the third anniversary
पुस्तक का विमोचन करते राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत (मध्य में)। साथ में विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष औ - फोटो : BANDA
बांदा में प्रदेश सरकार की तीसरी सालगिरह पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री और बांदा जिला प्रभारी लाखन सिंह राजपूत ने उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में प्रदेश में प्रति व्यक्ति की औसत आय 42,267 रुपये से बढ़कर 70,419 रुपये वार्षिक हो गई। तीन लाख लोगों को नौकरियां मिलीं। बांदा जिले में 10.37 अरब की लागत से सड़क और पुल निर्माण कराए गए।
विज्ञापन

गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में मंत्री ने मीडिया को प्रदेश सरकार की तीन साल की योजनाएं गिनाईं। साथ ही प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी की गई ‘सुशासन के तीन वर्ष-नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’ विकास पुस्तिका का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने धारा 370, राममंदिर निर्माण ट्रस्ट, पॉक्सो एक्ट में संशोधन, नागरिकता संशोधन, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आदि का भी जिक्र किया। बताया कि 54 लाख पाठशालाएं आयोजित कर किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है। खाद्यान्न, सब्जी और दुग्ध उत्पादन में प्रदेश को पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि बांदा जिले में 10 अरब 37 करोड़ 69 लाख की लागत से सड़कें और पुल बनवाए जा रहे हैं। 67.67 करोड़ से बांदा-बबेरू-कमासिन-राजापुर मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण हो रहा है। सात निर्माणाधीन पुलों के लिए 3 अरब 8 करोड़ 41 लाख रुपये दिए गए हैं। एक अरब 42 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से नरैनी-कालिंजर सड़क फोरलेन बनाई जा रही है।

एक अरब 46 करोड़ 93 लाख की लागत से बुंदेलखंड विकास निधि के अंतर्गत 106 नई सड़कें बनाई गई हैं। मीडिया वार्ता के दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी व चंद्रपाल कुशवाहा सहित डीएम अमित सिंह बंसल, एसपी डा. सिद्धार्थ शंकर मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व भाजपा अध्यक्ष लवलेश सिंह, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव कुमार बघेल, कृषि उप निदेशक एके सिंह आदि उपस्थित रहे। सूचना उप निदेशक भूपेंद्र सिंह यादव ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed