फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accused of raping a girl after entering her house

Banda News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

Fri, 26 Dec 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping a girl after entering her house
- पीड़िता के स्वजन और पुलिस के बयानों में विरोधाभास, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कर रही आरोपी तलास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैलानी। चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के स्वजनों ने आरोपित युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले करने का दावा किया है, जबकि पुलिस गिरफ्तारी से इंकार कर रही है।

देर शाम युवती घर में अकेली थी। पड़ोस में गमी होने के चलते उसके माता-पिता वहां गए हुए थे। इसी दौरान गांव का युवक नमित पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस आया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान ही पीड़िता के स्वजन घर लौट आए और आरोपित को पकड़ लिया। आरोप है कि उसे पुलिस के आने तक बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपित ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में चिल्ला थाना निरीक्षक अनूप दुबे ने बताया कि आरोपित घटना के बाद फरार हो गया है और अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed