फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accused of feeding poison to a teenager in a land dispute

Banda News: जमीन के विवाद में किशोरी को जहर खिलाने का आरोप

Fri, 09 Jun 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 09 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accused of feeding poison to a teenager in a land dispute
बांदा। महिला ने आरोप लगाया है कि जमीन के विवाद में कुछ लोोगं ने उसकी नाबालिग बेटी को जहर खिला दिया है। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टर पुरवा निवासी कोमल राजपूत (15) की गुरुवार को सुबह नौ बजे अचानक हालत बिगड़ गई। किशोरी की मां बबिता का आरोप है कि वह सुबह आठ बजे सब्जी लेने बाजार गई थी। घर में कोमल और उसकी छोटी बहन पूनम थीं। उसके घर से जाने के बाद चार लोग उसके घर पहुंचे और कोमल को जबरन जहर खिला दिया।
विज्ञापन




जब वह बाजार से लौटी तब घटना की जानकारी हुई। उसने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बबिता ने बताया कि बेटी के ठीक होने के बाद वह तहरीर देगी। उसके पति सुरेंद्र की वर्ष 2009 में मृत्यु हो चुकी है। कुछ लोग उसकी जमीन को हड़पना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा किया है। उसके पास एक बीघा जमीन व मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed