फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accountants said they will not verify wheat

Banda News: लेखपालों ने कहा नहीं करेंगे गेहूं का सत्यापन

Thu, 04 Apr 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accountants said they will not verify wheat
बांदा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई ने लेखपालों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम वित्त राजेश कुमार को ज्ञापन दिया। लेखपालों ने कहा कि अभी ई-खसरा पड़ताल से पूरी तरह फुर्सत भी नहीं हुए कि उनकी ड्यूटी क्रय केंद्रों में किसानों के गेहूं सत्यापन में लगा दी गई है। लेखपालों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति की पत्रावलियां जिला व तहसील स्तर पर लंबित पड़ी है। वार्षिक प्रविष्टियां व जीपीएफ लेजर की पर्चिया उपलब्ध नहीं कराई गई। लेखपाल संतोष त्रिपाठी, प्रियांजलि वर्मा की विभागीय कार्यवाही की पत्रावलिया लंबित है। जिनका निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक के पदों के चयन एवं प्रोन्नति के संबंध में राजस्व परिषद ने सूची मांगी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 31 मार्च को लेखपालों के लैपटाप चार्जेज की अवशेष धनराशि के बिल बनाकर तहसीलों से जनपद के भूलेख कार्यालय को उपलब्ध कराए गए। लेकिन यह कहकर बिलों को वापस कर दिया गया कि अब टोकन निकालने के लिए समय नहीं है। जब कि अन्य विभागों के बिल कोषागार में शात चार बजे तक लिए गए। दोषी कर्मचारी के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष प्रिंस शुक्ला, महासचिव राकेश कुमार बुंदेला सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed