फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accidents were caused using the number plate of the sold truck

Banda News: बेचे गए ट्रक का नंबर इस्तेमाल कर किए हादसे

Sat, 05 Oct 2024 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Accidents were caused using the number plate of the sold truck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। जिस व्यक्ति से ट्रक खरीदा वही व्यक्ति उस ट्रक का नंबर अपने वाहन में प्रयोग कर एमवी एक्ट के तहत अपराध करता रहा। ट्रक नंबर के चालान जब वाहन मालिक के पास पहुंचे तब उसे जानकारी हुई।
गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर शेखनपुर गांव निवासी मुशीर अहमद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने हमीरपुर के मौदहा में कायम कुनबा हुसैनगंज निवासी एक व्यक्ति से एक ट्रक खरीदा था। वाहन के संबंध में आरटीओ आफिस हमीरपुर से एनओसी भी मिली थी।
विज्ञापन

मुशीर का आरोप है कि पूर्व मालिक ने खरीदे गए ट्रक का नंबर अपने अन्य वाहनों में प्रयोग कर एमवी एक्ट के तहत अपराध करता रहा। उन्नाव, माटी व सोहामऊ लालपुर में हुए हादसों में जब उसके ट्रक का नंबर का उल्लेख आया तो उसने उच्चाधिकारियों को बताया कि उसका ट्रक उन जनपदों में गया ही नहीं। जब मुशीर ने इस बात उलाहना पूर्व मालिक से दिया तो उसने उसको अपमानित कर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुशीर ने पूर्व मालिक के खिलाफ गिरवां थाने में धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed