{"_id":"c017eecf805bfe27caccc0fc900098dc","slug":"accidental-death-of-youth-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 11 Mar 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार मजदूर को रौंद दिया। उसकी मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
तिंदवारी थाने के भिड़ौरा गांव निवासी मनीष (28) पुत्र रामकिशोर मंगलवार को दोपहर पपरेंदा के नजदीक साइकिल से जाते समय सामने से आ रही बोलेरो कार ने कुचल दिया। राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।