{"_id":"5ed4ceac8ebc3e905a08effd","slug":"accident43","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाती की शरारत ने दादी की ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाती की शरारत ने दादी की ली जान
विज्ञापन
एप्प द्वारा ---
विज्ञापन
बोलेरो से कुचल कर वृद्धा की मौत
बांदा। नाती की शरारत ने दादी की जान ले ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के चहितारा गांव की है। रविवार की देर शाम मेड़िया (65) पत्नी केदार पाल घर के दरवाजे में बैठी थी। वहीं कुछ दूर चढ़ाई पर उसके पुत्र नेतराम का चार पहिया वाहन (बोलेरो) खड़ा था। तभी 12 वर्षीय नाती ने गाड़ी स्टार्ट कर दी। ढलान में तेज रफ्तार आये वाहन में मेड़िया दब गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुत्र नेतराम ने बताया कि मां मेड़िया खेतीबाड़ी करती थी।