फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   accident,police,boy dead,truck,car

ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत

Sun, 07 Feb 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
accident,police,boy dead,truck,car
बांदा। नेशनल हाईवे में ट्रक की टक्कर से कार चालक की रविवार को मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए।
विज्ञापन

कानपुर नगर के बर्रा सात में रहने वाले रामचंद्र का बेटा जितेंद्र उर्फ जीतू पाल (36) कार से तीन अन्य सहदेव, पुष्पराज और आनंद के साथ रविवार की सुबह चित्रकूट जा रहे थे। गिरवां (बांदा) थाना क्षेत्र के महुआ गांव के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। ड्राइविंग सीट संभाले जीतू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यूपी-112 ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के मुताबिक, जितेंद्र ठेकेदारी करता था।
विज्ञापन

उधर, एक अन्य घटना में कोतवाली देहात क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी शिवशंकर अपने पुत्र लखन के साथ रविवार को सुबह बाइक पर अतर्रा चुंगी जाते समय कार की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शिवशंकर की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। हेलमेट लगाने से लखन की जान बच गई। उसे मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
मारपीट में भाई-बहन समेत तीन घायल
बांदा। शहर के मर्दन नाका निवासी साबिर और उसकी बहन मदीना पड़ोसियों के हमले में घायल हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साबिर ने आरोप लगाया कि दबंग पड़ोसी मकान खाली कराकर कब्जा करना चाहते हैं। शनिवार की शाम को भी हमलावर तमंचे लहराते हुए घर में घुसकर मारपीट की थी। अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र में नूर जहां को रविवार को सुबह पड़ोसियों ने डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना की वजह नाली का विवाद बताया गया है। पुलिस को तहरीर दी है। (संवाद)

--------------
जहरीला पदार्थ खिलाया
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव निवासी संजय (25) पुत्र नंदकिशोर को बेसुध अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि शनिवार की रात उसे किसी ने नशीला पदार्थ खिला दिया। हालांकि सामान व नकदी आदि ले जाने के बारे में नहीं बता सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed