{"_id":"6163210a8ebc3edaf1150e8a","slug":"accidant-banda-news-knp657517857","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में किसान व मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में किसान व मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अलग-अलग सड़क हादसे में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के गुरेह गांव में बाइक से गिरकर किसान की मौत हो गई। वहीं, निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में मिट्टीभरा ट्रैक्टर पलट जाने से मजदूर की मौत हो गई।
मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव निवासी मलखान (50) शनिवार को जौरही गांव अपने रिश्तेदार को छोड़ने गया था। रविवार को सुबह वह बाइक पर घर लौट रहा था। गुरेह गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। रफ्तार तेज होने पर मलखान बाइक से छिटककर सड़क किनारे लगे तारों में फंस गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब से मिले मोबाइल नंबर पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के चाचा भानु प्रताप सिंह ने शिनाख्त के बाद बताया कि मलखान खेतीबाड़ी करता था।
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में मिट्टी भरा ट्रैक्टर पलट गया। इसमें सवार मटौंध थाना क्षेत्र के भजवा डेरा निवासी चेता (20) पुत्र बाबू ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास मौजूद मजदूरों ने उसे बाहर निकाला और गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और परिजनों को सूचना दी है। मजदूरों ने बताया कि संतोष काफी समय से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में मजदूरी कर रहा था।