{"_id":"6abaabeeef34ca3b8704816e","slug":"abvp-stages-indefinite-sit-in-after-dm-fails-to-arrive-banda-news-c-212-1-mah1012-152728-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डीएम के न पहुंचने पर एबीवीपी बेमियादी धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डीएम के न पहुंचने पर एबीवीपी बेमियादी धरने पर
Mon, 28 Sep 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो-38- एबीवीपी के जिला संयोजक से बातचीत करते सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी। संवाद
बांदा। पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में 17 साल से अधिक समय से तैयार महिला छात्रावास का संचालन नहीं हो रहा। इस मांग समेत छात्रहित की मांगों को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज के बाहर धरना दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र, सीओ सिटी सौरभ सिंह और कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों से बातचीत कर मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन छात्र जिलाधिकारी को मौके पर बुलाकर ज्ञापन लेने की मांग पर अड़े रहे। डीएम के न पहुंचने पर जिला संयोजक कार्तिकेय गुप्ता ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा कर दी।
छात्रों ने कॉलेज गेट पर टेंट लगाकर और गद्दे बिछाकर धरना शुरू कर दिया है। जिला संयोजक ने कहा कि जब तक जिलाधिकारी मौके पर आकर ज्ञापन नहीं लेते, धरना जारी रहेगा। एबीवीपी ने प्रशासन को दिए जाने वाले ज्ञापन में महिला छात्रावास को तत्काल संचालित कराने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
संगठन का कहना है कि छात्रावास भवन 17 वर्ष से अधिक समय से तैयार है, लेकिन अब तक छात्राओं के उपयोग में नहीं आ सका। इसके अलावा कॉलेज के जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत, खेल मैदान में बाउंड्रीवाल निर्माण, खेल सामग्री उपलब्ध कराने और पुस्तकालय में आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
इसी तरह से परिसर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण, निर्धारित कक्षाओं का नियमित संचालन और विद्यार्थियों की न्यूनतम 30 से 40 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग भी रखी गई। इससे पूर्व छात्रों ने नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी को बाहर नहीं निकलने दिया।
संगठन ने कॉलेज की समस्याओं की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रशासनिक समिति गठित करने की मांग की है। इस मौके पर अभय साहू, रामेंद्र शर्मा, युवराज सिंह, समीर सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -
दस बार दे चुके हैं ज्ञापन
जिला संयोजक कार्तिकेय गुप्ता ने कहा कि छात्रावास के संचालन को लेकर पहले भी कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जा चुका है। करीब दस बार अलग-अलग अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने के दौरान सीओ सौरभ सिंह ने छात्रों से बातचीत का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। उन्होंने कहा कि वह डीएम को ही ज्ञापन देंगे।