फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Absent from schools , 56 teachers ' salary withheld

स्कूलों से नदारद 56 अध्यापकों का वेतन रोका

Thu, 28 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 28 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Absent from schools , 56 teachers ' salary withheld

बांदा। स्कूलों से नदारद रहने वाले शिक्षकों पर

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। 56 स्कूलों के करीब 60 शिक्षकों का एक से दो दिन का वेतन रोका गया है।

इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनमें करीब दो दर्जन महिला टीचर भी हैं। सघन निरीक्षण डीएम के निर्देश पर एबीएसए और सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े अधिकारियों ने किया।

बृहस्पतिवार को स्कूल से नदारद रहने या लेट-लतीफ पहुंचने पर तिंदवारी क्षेत्र के सहायक अध्यापक महेश कुमार (सादीमदनपुर), गुड़िया (चिल्ला), सुनीता (दोहतरा), जयपाल सिंह (बंशीडेरा), सरोज कुमारी, किरन देवी, धीरेंद्र सिंह और वंदना तथा इंचार्ज प्रधानाध्यापक रमाकांत (बरेठीकलां), देव शरण (गुगौली) शामिल हैं।

प्रेमलता, ममता श्रीवास, नीलम देवी (भिड़ौरा), संतोष जायसवाल, प्रीती देवी व प्रधानाध्यापक शिव शरण (माटा), माया देवी व पूनम यादव (जसईपुर), राजानाती (गोधनी), श्रीकृष्ण (भुजौली), रमेशचंद्र व प्रधानाध्यापक महाराज प्रसाद, अनुदेशक कविता देवी (पिपरगवां), उदयभान सिंह (गरौंती) शामिल हैं।

रेनू सोनकर (झुन्नी का डेरा), अवधेश कुमार व इंचार्ज प्रधानाध्याक विजय कुमार (उसरा), वृंदावन मिश्रा (लुकतरा), कल्पना सिंह (बेंदाघाट), शिवचरण यादव (बेंदा), अनुदेशक चित्रलेखा व रितेश कुमार (जौहरपुर), रीतू सिंह (देवरा), स्मृति द्विवेदी व रामऔतार (नरी), राम लखन (कछार डेरा) और अल्ताफ (अमलोर) शामिल हैं।

इनके अलावा कई प्रधानाध्यापकों का भी एक दिन का वेतन रोक कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनमें विजय अग्रवाल (बंबिया), सुमनलता (पुरानी तिंदवारी), परशुराम वर्मा (अरसौड़ा), कमलेश कुमार (भुजौली), मुकेश कुमार (अमान डेरा), भागवत प्रसाद (सांड़ी) शामिल हैं।

गिरीश कुमार श्रीवास्तव व जयश्री साहू (खप्टिहाकलां), उर्मिला देवी (जमालपुर), संतोष कुमार (लुकतरा), आल्हा सिंह (देवरा), प्रेमचंद्र सिंह (दामिनताला), धनंजय कुमार (लुकतरा) शामिल हैं।

इनके अलावा शिक्षामित्र अर्चना पटेल (पलरा), उमा (पुरानी तिंदवारी), राजमणि अवस्थी (चटगन) भी शामिल हैं। तिंदवारी क्षेत्र के गोधनी गांव का प्राथमिक विद्यालय बंद मिला।

यहां पूरे स्टाफ का एक दिन का वेतन रोका गया है। जिला बेसिक शिक्षा ओपी त्रिपाठी ने अपने आदेश में कहा है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने तक वेतन नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed