फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ABSA will sit in BRC for two days

दो दिन बीआरसी में बैठेंगे एबीएसए

Sun, 29 Aug 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
ABSA will sit in BRC for two days
बांदा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय इकाई द्वारा शनिवार को किए गए प्रदर्शन और ज्ञापन रंग लाया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को ज्ञापन का हवाला देकर 5 सूत्री दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ की बांदा यूनिट ने जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में बीएसए कार्यालय में 8 सूत्री ज्ञापन सौंपा था। इसमें आरोप लगाया था कि एबीएसए ब्लॉक मुख्यालयों में नहीं रहते। शिक्षकों से गलत बरताव करते हैं। सभी एबीएसए दो दिन मुख्यालय में सुनिश्चित बैठें।
विज्ञापन

ज्ञापन में अध्यापकों और संघ की समस्याओं का निस्तारण 69 हजार भर्ती में जिनका सत्यापन पूरा हो चुका है, उनकी सूची जारी करने, छुट्टी में रहते हुए शिक्षकों पर कार्रवाई न करने आदि मांगे शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन ज्ञापन में संरक्षक सुघर सिंह, मौलाना नसीम मोहम्मद, प्रजीत सिंह, जय दीक्षित, रमाशंकर यादव, भुवनेंद्र यादव, राजेश द्विवेदी, राजवीर, छोटे बाबू, अकील सिद्दीकी, इंद्रजीत निषाद, मुफीज आदि शामिल रहे।
उधर, शनिवार को ही बीएसए रामपाल सिंह ने खंड शिक्षाधिकारियों को जारी निर्देश में बीआरसी में हफ्ते में दो दिन उपस्थित रहने शिक्षकों/कर्मियों की पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण, निरीक्षण के दौरान विभागीय निर्देशों के तहत समस्याओं के निस्तारण, तकनीकी गड़बड़ी के चलते ऑनलाइन अवकाश न हो पाने पर जांच करके अवकाश दर्ज करने और वैक्सीनेशन के लिए अवकाश देने के निर्देश दिए हैं।
सभी एबीएसए के तबादले
बांदा। महानिदेशक और डीएम के अनुमोदन पर बीएसए ने जनपद के सभी एबीएसए के तबादले कर दिए हैं। शनिवार को जारी आदेश में नगर क्षेत्र के अनुराग मिश्रा को बड़ोखर ब्लॉक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
बड़ोखर एबीएसए जगत सिंह राजपूत बिसंडा के साथ कमासिन ब्लॉक का भी कार्यभार देखेंगे। तिंदवारी के एबीएसए राजेंद्र कुमार कुशवाहा नरैनी भेजे गए हैं। जसपुरा के आनंद कुंवर को बबेरू ब्लॉक स्थानांतरित किया गया है। महुआ और नरैनी का चार्ज संभाले अंबिका प्रसाद ओझा अब तिंदवारी के एबीएसए होंगे।

बबेरू के प्रवीण कुमार दीक्षित को जसपुरा का एबीएसए बनाया गया है। बिसंडा और कमासिन का दोहरा चार्ज संभाले किशन कुमार मिश्रा को महुआ ब्लॉक भेजा गया है। बीएसए ने इन सभी को तत्काल नई तैनाती वाले स्थलों पर तैनाती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed