फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ABSA reprimanded the headmaster and teachers for coming late to school

Banda News: देर से विद्यालय आने पर एबीएसए ने प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को फटकारा

Thu, 23 Jan 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
ABSA reprimanded the headmaster and teachers for coming late to school
क्लास में बच्चों से सवाल पूछते खंड शिक्षा अधिकारी तिंदवारी विनोद पटेरिया। - फोटो : संवाद
पैलानी। खंड शिक्षा अधिकारी ने निवाइच गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षिकाओं को विद्यालय देर से आने पर कड़ी फटकार लगाई। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन

गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी तिंदवारी विनोद पटेरिया ने विद्यालय का निरीक्षण किया और प्रधानाध्यापक आसिफ अली व शिक्षिकाएं संजना, निशा को लेटलतीफी पर जमकर फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने कक्षा 6, कक्षा 7 ,कक्षा 8 के छात्र उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी ली। बच्चों से सवाल किया तो जवाब सही नहीं मिला।
विज्ञापन

इस पर शिक्षकों को बेहतर तरीके से बच्चों को पढ़ाने के निर्देश दिए। मिड डे मील रजिस्टर भी चेक किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री दीपू दीक्षित, प्रभाकर द्विवेदी, रवि सिंह कछवाह, उमेश द्विवेदी ने खंड शिक्षा अधिकारी से कहा कि विद्यालय देर से खुलता है। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी को बुधवार को गेट पर खड़े रसोइयों व छात्र-छात्राओं की फोटो भी दिखाई। मालूम हो कि विद्यालय में कुल छात्र संख्या 106 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed