फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ab new roop me dikhega ggic bhawan

अब नए रूप में नजर आएगा जीआईसी भवन

Sat, 29 May 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
ab new roop me dikhega ggic bhawan
बांदा। अंग्रेजी हुकूमत के दौरान बने भवन में संचालित रहे राजकीय इंटर कालेज (जीआईसी) के डेढ़ सौ साल बाद दिन बहुरने की नौबत अब आ सकी है। जल्द ही नए भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यहां पढ़ने वाले तकरीबन ढाई हजार छात्रों को नए कक्षों और लैब में प्रयोग करने को मिलेगा।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर निर्माण संस्था ने जर्जर भवन का सर्वे पूरा कर लिया है। कार्यदायी संस्था द्वारा एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। बजट मिलने पर कार्य शुरू हो जाएगा। लगभग डेढ़ सौ वर्ष पूर्व (ब्रिटिश शासनकाल) में निर्मित जीआईसी भवन जर्जर हो चुका है। कक्षों के गिरने और दीवारें इत्यादि के जर्जर होने से इसे पूर्व में निष्प्रयोज्य घोषित किया जा चुका है। कक्षा छह से 12 तक संचालित इस विद्यालय में तकरीबन 2500 छात्र पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

बेहतर शिक्षा और अनुशासन देने के लिए मशहूर इस कॉलेज में अब खुले मैदान में कक्षाएं संचालित की जाती हैं। भवन के निष्प्रयोज्य घोषित किए जाने से जिला प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से शासन को पत्राचार किया गया। शासन ने संज्ञान में लेते हुए नए सिरे से विद्यालय के निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी का गठन कर दिया है। राजकीय निर्माण निगम ने भवन का सर्वे कर अपनी रिपोर्ट प्रेषित की है। अब इसके आगणन की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नए भवन में ये होंगी सुविधाएं---
राजकीय इंटर कॉलेज के नए भवन में तकरीबन 20 से 30 कक्ष, आधुनिक लैब, मुख्य द्वार, कंप्यूटर कक्ष, खेल मैदान, पेयजल और शौचालय व्यवस्था, प्रधानाचार्य कक्ष, कक्षाध्यापक कक्ष, इंडोर गेम्स कक्ष, प्रार्थना सभा मैदान आदि शामिल होंगी।

-
जिला प्रशासन के प्रयास से शासन की ओर से जीआईसी भवन निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी नामित कर दी गई है। एजेंसी ने सर्वे कर अपनी रिपोर्ट प्रेषित की है। आगणन तैयार किया जा रहा है। आगणन रिपोर्ट मिलते ही शासन को प्रेषित की जाएगी। निर्माण प्रक्रिया तेजी से गतिमान है।
- विनोद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed