{"_id":"60e5e8ff8ebc3e70150bde02","slug":"aarti-s-uncle-had-beaten-her-at-the-crossroads-then-the-enmity-developed-banda-news-knp6388718121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरती के चाचा ने चौराहे पर पीटा था, तभी पनपी रंजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरती के चाचा ने चौराहे पर पीटा था, तभी पनपी रंजिश
विज्ञापन
बांदा। शहर के चमरौडी में पांच वर्षीय आरती की गला रेतकर हत्या मामले में पुलिस दूसरे दिन बुधवार को भी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करती रही। पुलिस का कहना है कि बालिका की हत्या पारिवारिक रंजिश के चलते अंजाम दी गई है। हालांकि बालिका के परिजनों को पुलिस की यह बात गले नहीं उतर रही।
सोमवार को दोपहर घर के बाहर खेलते समय आरती को अगवा कर पड़ोसी ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। परिजनों का आरोप है कि धन के लालच में अंधविश्वास के चलते आरती की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस परिजनों के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रही है।
जांच के हवाले से पुलिस हत्याकांड को एक साल पुरानी रंजिश बता रही है। सीओ राकेश कुमार सिंह और इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि मृतक आरती के चाचा चमरौडी चौराहे पर मछली बेचता था। एक साल पूर्व आरोपी ने मछली खराब होने का उससे उलाहना दिया। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। तभी से दोनों परिवारों में रंजिश पनपी थी। इसी रंजिश में आरती की हत्या की गई है। हालांकि आरती के परिजनों को पुलिस की यह कहानी गले नहीं उतर रही।