फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A youth was beaten up on the charge of stealing jewellery

Banda News: जेवर चुराने का आरोप लगा युवक को पीटा

Thu, 17 Oct 2024 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
A youth was beaten up on the charge of stealing jewellery
बांदा। जेवर चुराने का आरोप लगाकर दो लोगों ने युवक को चौराहे में पीटा। इसके बाद गांव ले जाकर उसके साथ मारपीट की। पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी मोहनलाल गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 15 अक्टूबर की शाम जौरही गांव श्यामबाबू पटेरिया साथी गिरवां थाना क्षेत्र के गाठी चांदपुर निवासी दीपक पटेरिया के साथ बाइक से घर आकर उसके पुत्र राहुल को आवाज देकर बुलाया और एक व्यक्ति का नाम लेकर कहा कि उसके घर ले चलो। राहुल, श्यामबाबू की बाइक में पीछे बैठ गया और मोहनलाल गुप्ता ने अपनी बाइक में दीपक को बैठा लिया।
विज्ञापन

कुछ दूर चलने के बाद कालका चौराहे में उन्होंने राहुल के साथ मारपीट कर दी। वहां भीड़ होने पर वह दोनों उसके पुत्र व उसे गाठी चांदपुर गांव ले गए। वहां श्यामबाबू ने उसके पुत्र पर बहन के जेवर चुराने का आरोप लगाकर बुरी तरह से मारा पीटा। स्थानीय लोगों के आ जाने से उनकी जान बच सकी। पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed