फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young woman committed suicide by hanging herself in her maternal home

Banda News: मायके में युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 04 May 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
A young woman committed suicide by hanging herself in her maternal home
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के सियार पाखा गांव निवासी गोमती (26) पत्नी सुरेश ने शनिवार की दोपहर कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय परिवार के लोग काम पर चले गए थे।
विज्ञापन

देर शाम परिजन घर वापस आए दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। खबर पाकर मौके पर पहुंचीं दरोगा रक्षा सिंह ने परिजनों से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने लिए। मृतक महिला के डेढ़ वर्ष का एक पुत्र सत्यम है। पिता नत्थू साहू ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व धरमपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में उसने अपनी बेटी की शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई वर्ष तक ससुराल में रहने के दौरान ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। उसके बाद वह मायके में ही रहती थी। बेटी की माैत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed