{"_id":"661da30ea37a9a95970c6d54","slug":"a-young-man-who-went-to-take-bath-in-yamuna-river-died-by-drowning-banda-news-c-212-1-bnd1003-109343-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन
बांदा। कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसा झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर हुआ। दोनों बाइक सवार महोबा के रहने वाले थे।
महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के धरौंद गांव निवासी टेरी भगत (60) अपने परिचित महोबा के चरखारी गांव निवासी शिवकुमार (35) के साथ किसी काम से बाइक से बांदा आ रहे थे। बाइक टेरी भगत चला रहे थे। मटौंध थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर कशिश ढाबा के पास बांदा की ओर जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
टेरी भगत बाइक समेत कार में फंसकर घिसट गए। बाइक पर पीछे बैठे शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घायल टेरी भगत ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थाना इंस्पेक्टर मटौंध राममोहन राय ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
टेरी भगत करते थे झाड़फूंक का काम
भतीजे रामदीन ने बताया कि चाचा टेरी भगत साधु बनकर झाड़फूंक का काम करते थे। उनके एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। एक बीघा जमीन है। उधर, शिवकुमार के परिजन काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंचे थे।