फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man who was going to a neighbor's house for an invitation was attacked with a knife by two youths, seriously injured.

Banda News: निमंत्रण में पड़ोसी के घर जा रहे युवक पर दो युवकों ने किया चाकू से हमला, गंभीर

Sun, 22 Feb 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 22 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A young man who was going to a neighbor's house for an invitation was attacked with a knife by two youths, seriously injured.

विज्ञापन
बांदा। निमंत्रण में घर जा रहे युवक पर रंजिश में दो पड़ोसियों ने घेरकर चाकू से हमला कर दिया। युवक गंभीर घायल हो गया। गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां गांव निवासी राकेश (45) ने बताया कि वह शुक्रवार की रात अपने पड़ोसी के घर निमंत्रण में जा रहा था। इस दौरान पड़ोसी लवकुश और राजा ने उसे घेरकर चाकू से हमला कर दिया। उसके सीने और पेट में तीन वार किए। जिससे वह लहूलुहान हालत में गिर गया। राकेश ने बताया कि बेटी नीतू की साइकिल लवकुश ने चुरा ली थी। इसकी उसने लवकुश के खिलाफ थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर उसने धमकी दी थी। उसी खुन्नस के कारण घटना को अंजाम दिया है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि राकेश की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed