{"_id":"670c32d5d4a1b9707e08a874","slug":"a-young-man-was-shot-after-being-chased-admitted-to-hospital-banda-news-c-212-1-sknp1006-116815-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: युवक को दाैड़ाकर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: युवक को दाैड़ाकर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
बांदा। रिश्तेदारी में दशहरा मिलने जा रहे चाचा-भतीजे को रास्ते में बदमाशों ने घेर लिया। चाचा को दौड़ाकर बाएं पैर में गोली मार दी। गोली पैर को छूते हुए निकल गई, जबकि भतीजा बदमाशों से जान बचाकर धान के खेत में छिप गया। मरका थाना क्षेत्र के समसुद्दीनपुर गांव निवासी त्रिलोक चंद्र (45) दशहरा पर देर शाम भतीजे रामबरन (44) के साथ फूफा मइयादीन यादव के घर पिलखिनी गांव जा रहे थे। जिला अस्पताल में भर्ती घायल त्रिलोकचंद्र ने बताया कि जब कमासिन थाना क्षेत्र के जाखी व तेरा गांव के बीच पहुंचे तो बाइक खड़ी करके लघुशंका करने लगे। इसी दौरान दो बाइकों से चार लोग वहां आए और उसे देखते ही बाइक पर फायर कर दिया। अचानक हुए हमले से वह जान बचाकर खेतों की ओर भागे।
बदमाशों ने त्रिलोकचंद्र के बाएं पैर में गोली मार दी। गोली उसके पैर को छूते हुए निकल गई। रामबरन ने धान के खेत में छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने घायल को देर रात कमासिन सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया। यहां त्रिलोक भर्ती है।
कमासिन थानाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। बाइक में भी फायर का निशान नहीं है। र