{"_id":"69332989e1faf9593f0b5776","slug":"a-young-man-took-a-woman-to-a-hotel-after-making-her-drink-alcohol-and-the-hotel-manager-called-the-police-banda-news-c-212-1-bnd1007-137057-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला को शराब पिलाकर होटल लेकर पहुंचा युवक, संचालक ने बुलाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला को शराब पिलाकर होटल लेकर पहुंचा युवक, संचालक ने बुलाई पुलिस
Sat, 06 Dec 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
बांदा। महिला को होटल ले गए युवक ने उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। महिला के इशारों पर होटल मालिक ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। मामला अतर्रा कोतवाली के स्टेशन रोड का है।
गिरवां थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह तीन दिसंबर की सुबह अपने पति से मिलने बांदा जेल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे कोतवाली देहात के महोखर गांव निवासी परिचित युवक रामलखन तिवारी मिला। उसने रिश्तेदार से मिलने का हवाला देकर साथ चलने को कहा। जेल से लौटेते समय आरोपी अपनी गाड़ी से अलग-अलग जगह घुमाता रहा। रास्ते में उसने शराब पी और उसे भी जबरन पिलाई। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शराब के नशे में उसे छेड़छाड़ की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। शाम को आरोपी उसे रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में लेकर गया। कमरा बुक करते समय महिला ने होटल संचालक से इशारा कर मदद मांगी। इस पर होटल मालिक को संदेह हुआ और उसने पुलिस बुला ली। वहीं इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी रामलखन तिवारी के विरुद्ध छेड़छाड़, मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसकी विवेचना सीओ प्रवीण कुमार कर रहे हैं।