फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man injured in a deadly attack dies

Banda News: जानलेवा हमले में घायल युवक की मौत

Sun, 09 Mar 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 09 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a deadly attack dies
बांदा। जमीन के बंटवारे में चार महीने पहले घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी शमीमुद्दीन (25) को उसके परिजन शुक्रवार को कानपुर में दिखाने ले गए थे। लौटनेे पर घर में उसने दम तोड़ दिया। पिता बदरुद्दीन ने बताया कि वह लोग तीन भाई हैं। उनके पैतृक जमीन चार बिस्वा में बने मकान में बंटवारे का विवाद है। इसी विवाद में छह नवंबर 2024 को कुल्हाड़ी चल गई थीं। वासिफ उर्फ बड़े की ओर से छह लोग और बदरुद्दीन की ओर से नौ लोग घायल हुए थे। बदरूद्दीन के पुत्र शमीमुद्दीन के सिर में कुल्हाड़ी लग जाने से वह गंभीर घायल हो गया था। घायल का कानपुर में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई थीं। घायल की मौत हो जाने पर गैर इरादतन हत्या की धारा तरमीम की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed