{"_id":"696fccc99a227a1a940901a4","slug":"a-young-man-from-madhya-pradesh-was-hacked-to-death-on-suspicion-of-having-an-affair-with-a-woman-banda-news-c-212-1-sknp1006-139434-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला से संबंध के शक में मध्य प्रदेश के युवक की चापड़ से की गई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला से संबंध के शक में मध्य प्रदेश के युवक की चापड़ से की गई थी हत्या
Wed, 21 Jan 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। किसी महिला से संबंध के शक में मध्य प्रदेश के युवक की हत्या कर शव को जमवारा गांव में फेंका गया था। पुलिस ने घटना अनावरण करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। आलाकत्ल चापड़ भी बरामद किया गया है।
सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि 17 जनवरी को नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का झाड़ियों के किनारे शव पड़ा मिला था। मृतक के पहने हुए पैंट में लगे लोगो से उसकी पहचान मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के कटरा मोहल्ला निवासी तौहीद हसन के रूप में हुई थी। तौहीद के चाचा महमूद हसन की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट नरैनी कोतवाली में दर्ज की गई थी।
घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बेली सागर निवासी राशिद खान व मध्य प्रदेश के सतना जिले के नजीराबाद मैहर रोड निवासी आनंद कुमार पटेल को मध्य प्रदेश के बार्डर करतल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशान देही पर आलाकत्ल चापड़, मोबाइल फोन व आरोपी राशिद की खून से सनी शर्ट बरामद की है।
विज्ञापन
सीओ के मुताबिक, किसी महिला से संबंधों के शक में दोनो हत्यारोपी तौहीद को जमवारा गांव लेकर आए थे। यहां सुनसान इलाके में वारदात को अंजाम देकर भाग निकले थे। खुलासे में सर्विलांस की भूमिका महत्वपूर्ण साबित रही। गिरफ्तारी टीम में नरैनी कोतवाल संदीप तिवारी, एसआई सूबेदार बिंद आदि शामिल रहे।