फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man fell from the roof, died after a bar entered his stomach.

Banda News: छत से गिरे युवक के पेट में घुसी सरिया, मौत

Wed, 07 Feb 2024 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
A young man fell from the roof, died after a bar entered his stomach.
बबेरू (बांदा)। बिना बाउंड्री की छत से नीचे गिरे युवक के पेट में पड़ोसी की प्लाट में पिलर की निकली सरिया घुस गईं। लहूलुहान हालत में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के राघव थोक निवासी देवानंद (27) मंगलवार को सुबह 10 बजे अपने मकान की छत में किसी काम से गया था। मकान के पीछे की ओर छत में बाउंड्री न होने की वजह से अचानक छत से नीचे गिर गया जिससे पड़ोसी के प्लाट में पिलर में निकली सरिया उसके पेट के निचले हिस्से में घुस गई।
विज्ञापन

चीख सुनकर परिजनों ने दौड़कर उसे उठाया और सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पिता सुरेश ने बताया कि देवानंद अविवाहित था। दो भाई एक बहन में दूसरे नंबर का था। मजदूरी करता था। कोतवाली इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed