{"_id":"673509e23007544b9302ab54","slug":"a-young-man-drinking-alcohol-on-the-jagat-fell-into-a-well-and-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-118047-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जगत पर शराब पी रहा युवक कुएं में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जगत पर शराब पी रहा युवक कुएं में गिरा, मौत
विज्ञापन
बांदा। साथी के साथ जगत पर बैठकर शराब पी रहा युवक कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने कुएं से निकालकर अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
गिरवां थाना क्षेत्र के अमृतपुर खेरवा गांव निवासी नीरज कुमार वर्मा (22) मंगलवार की रात पड़ोसी हरिराम के साथ जगत पर बैठकर शराब पी रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गया। साथी ने बताया तो परिजनों ने रस्सी से बाहर निकाला। उसे अतर्रा ले गए। रात में उसने दम तोड़ दिया। बड़े भाई राकेश ने आरोप लगाया कि हरिराम ने उसे कुएं में जानबूझकर गिराया है। हरिराम रिश्तेदारी में नीरज की शादी कराना चाह रहा था, लेकिन बड़े भाई राकेश की मर्जी नहीं थी। दो भाइयों में छोटा था।
पिता जगप्रसाद वर्मा रिटायर्ड शिक्षक हैं। नीरज चमौली जीआईसी में कक्षा 12 का छात्र था। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि कुएं में गिरकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।