फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man died after drowning in the Yamuna river, his body was recovered

Banda News: यमुना नदी में डूबकर युवक की मौत, शव बरामद

Thu, 27 Jun 2024 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
A young man died after drowning in the Yamuna river, his body was recovered
जसपुरा। यमुना नदी के गलौली घाट में एक युवक मंगलवार की शाम डूब गया। बुधवार को सुबह एनडीआरएफ की टीम को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया जा सका। मृतक के भाई ने तीन युवकों पर हत्या कर शव नदी में फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी अचल सिंह (30) कपड़े की फेरी लगाने का का करता था। मंगलवार की सुबह वह घर से निकला। उसके साथ उसके रिश्तेदार रजत सिंह, राज और विशाल भी थे। मंगलवार की शाम को गलौली घाट में युवक यमुना में डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के जरिए युवक की तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम यमुना के गलौली घाट पहुंची और पांच घंटे तक रेस्क्यू करने के बाद दोपहर डेढ बजे शव बरामद कर लिया। मृतक के भाई भूरा सिंह ने अचल की हत्या किए जाने और यमुना नदी में फेंके जाने का आरोप तीनो साथियों पर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि तीनों आरपपी अचल को सुबह गाड़ी से गलौली यमुना घाट जाए और हत्या करने के बाद शव को पुल से फेंक दिया। पुलिस ने दो आरोपी राज और रजत सिंह को हिरासत में ले लिया है। विशाल पुलिस पकड से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मृतक चार भाई एक बहन में बड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed