{"_id":"67097e76345e2fd02802ea44","slug":"a-young-man-died-after-coming-in-contact-with-a-high-tension-line-banda-news-c-212-1-bnd1006-116765-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
बांदा। खेत जा रहा युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के मोरवां गांव निवासी भूपत (25) पुत्र पुन्ना प्रसाद गुरुवार की दोपहर खेतों की सिंचाई करने जा रहा था। हाथ में बांस लिए था। रास्ते में हाईटेंशन लाइन के लटकते तारों में बांस छू गया। इससे भूपत करंट की चपेट में आकर झुलस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चचेरे भाई रामसेवक ने बताया कि मृतक की शादी नहीं हुई थी। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। खेती किसानी और मजदूर करके अपना भरण पोषण करता था।