{"_id":"676ef1d2a033df98150d2667","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-train-banda-news-c-212-1-sknp1006-119914-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
बदौसा। बागे नदी पुल के पास रेल लाइन में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। उसके सिर में चोट आई थी।
थाना क्षेत्र के गड़रिया पुरवा दुबरिया गांव निवासी जीतेंद्र गुप्ता (32) की गुरुवार की देर रात बागे नदी पुल के पास से निकली रेल लाइन में ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल नंबरों के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी।
पोस्टमार्टम हाउस में भाई राजेंद्र ने बताया कि वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। घर में पत्नी गीता देवी व दो पुत्र दो पुत्री हैं। जीतेंद्र टेंपो चलाता था। पिता जयकरन गुप्ता के पास एक बीघा जमीन है। भाई के मुताबिक, वह खाना खाकर रात में 10 बजे करीब नदी की ओर गया था। वहां ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ है। बदौसा थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र वर्मा ने ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।