{"_id":"67fea21a432e75bb5a020461","slug":"a-woman-living-separately-from-her-husband-died-of-poisoning-banda-news-c-212-1-sknp1006-125013-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पति से अलग रहने वाली युवती की जहर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पति से अलग रहने वाली युवती की जहर से मौत
विज्ञापन
रश्मि
- फोटो : संवाद
बांदा। शहर के आजाद नगर मोहल्ला निवासी रश्मि (20) की जहर पीने से मौत हो गई। मां का आरोप है कि पति ने सोमवार को बेटी को फोन कर बांबेश्वर मंदिर बुलाया था। वहां कोल्डडि्रंक में जहर मिलाकर पिला दिया। उधर, पति का कहना है कि वह आठ माह से पत्नी से अलग रह रहा है। उसने खुद उसे मंदिर बुलाया और साथ रहने की जिद करने लगी। मना किया तो कोल्ड डि्रंक में जहर मिलाकर पी लिया।
विमला गुप्ता ने बताया कि वह दो बेटियों व दो बेटों के साथ शहर के आजाद नगर में किराए के मकान में रहती हैं। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में खाना बनाने का काम करती हैं। बताया कि बड़ी बेटी रश्मि ने मोहल्ले के ही संगम से दो साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। करीब आठ माह से संगम बेटी को साथ नहीं रख रहा था, लेकिन दोनों की फोन पर बातचीत होती थी।
सोमवार को सुबह जब वह काम पर चली गई तो संगम ने बेटी को फोन कर बांबेश्वर मंदिर बुलाया और कोल्ड डि्रंक में जहर मिलाकर पिला दिया। उसी ने बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, पति संगम ने बताया कि रश्मि से दो साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। आठ माह पहले पता चला कि रश्मि के किसी और से संबंध हैं। इस पर उसने लिखा-पढ़ी के साथ तलाक ले लिया।
उसका कोई वास्ता नहीं था। वह फोन कर मिलने का दबाव बना रही थी। उसने बांबेश्वर मंदिर में मिलने के लिए बुलाया था। साथ रहने की जिद कर रही थी। उसने मना किया तो खुद कोल्ड डि्रंक में जहर मिलाकर पी लिया।