{"_id":"687bdf8634c782fcae0757f8","slug":"a-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-with-a-rope-banda-news-c-212-1-bnd1006-130191-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रस्सी का फंदा लगाकर महिला ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रस्सी का फंदा लगाकर महिला ने की खुदकुशी
विज्ञापन
अतर्रा। कोतवाली क्षेत्र के पिंडखर गांव में शुक्रवार की रात को महिला ने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता ने शराब के नशे में पति पर बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिंडखर निवासी सीताराम ने बताया कि शुक्रवार रात पत्नी गुड़िया (45) ने परिजनों के साथ भोजन किया। इसके बाद आंगन में धन्नी के सहारे रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कहा कि 14 वर्षीय पुत्र नीरज रात को पानी पीने के लिए जागा तो आंगन में मां का शव फंदे पर लटकता देखकर उसने शोर मचाया। बच्चे के शोर मचाने पर परिजन जागे। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी एक महीने से पति की मारपीट से परेशान थी। आरोप लगाया कि पति सीताराम यादव शराब के नशे में आए दिन गुड़िया को पीटता था। पिता ने बताया कि बेटी ने मोबाइल पर फोन कर खुद के प्रताड़ित होने की जानकारी दी थी और खुदकुशी कर लेने की बात कही थी। करीब 20 वर्ष पूर्व गुड़िया की शादी सीताराम यादव से हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
युवती ने फंदा लगाया, हालत गंभीर
अतर्रा। कोतवाली क्षेत्र के बल्लान गांव निवासी अनीता (25) पत्नी रमाकांत ने शुक्रवार की रात को घर के अंदर कमरे में पंखे के हुक में साड़ी फंसाकर फंदा लगा लिया। जेठ अर्जुन ने देखा तो फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। जेठ अर्जुन ने बताया कि अनीता का पति दिल्ली में रहकर काम करता है।