फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A wheel ran over a young man who fell from a tractor, crushed him to death

Banda News: ट्रैक्टर से गिरे युवक पर चढ़ा पहिया, कुचलकर मौत

Fri, 19 Apr 2024 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
A wheel ran over a young man who fell from a tractor, crushed him to death
बांदा। ट्रैक्टर से गिरे युवक पर पहिया चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के दतरौली गांव निवासी कमल (39) बुधवार की दोपहर खेत से ट्रैक्टर पर बैठकर घर वापस जा रहा था। रास्ते में वह चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर के पहिये से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता शेरा यादव ने बताया कि कमल के एक पुत्री और दो पुत्र हैं। वह तीन भाइयों में बड़ा था। उसके आठ बीघा जमीन है। पत्नी सुनीता है। चिल्ला थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed