{"_id":"69dd468218d5b0d027073600","slug":"a-threat-from-an-unknown-number-said-i-will-make-my-daughters-photo-viral-fathers-presence-of-mind-averted-cyber-trap-banda-news-c-212-1-bnd1018-144503-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अंजान नंबर से मिली धमकी ‘बेटी की फोटो वायरल कर दूंगा’, पिता की सूझबूझ से टला साइबर जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अंजान नंबर से मिली धमकी ‘बेटी की फोटो वायरल कर दूंगा’, पिता की सूझबूझ से टला साइबर जाल
Tue, 14 Apr 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 13 प्रकाशित पुलिस की पाठशाला।
बांदा। जिले में साइबर अपराध का एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक अज्ञात नंबर से कॉल कर युवक की बेटी की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। हालांकि पिता की जागरूकता और त्वरित कार्रवाई से मामला आगे बढ़ने से पहले ही नियंत्रण में आ गया।
कस्बा कमासिन निवासी राकेश (परिवर्तित नाम) ने बताया कि नौ अप्रैल को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई। जिसमें कॉलर ने उनकी 18 वर्षीय पुत्री की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी। कॉलर बार-बार दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था। पीड़ित ने घबराने के बजाय समझदारी दिखाई और तुरंत मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन व पुलिस को दी।
उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से इस तरह के साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी थी, जो उन्हें अमर उजाला की पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम से मिली थी।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया था कि आजकल अपराधी एआई तकनीक की मदद से फोटो एडिट कर लोगों को ब्लैकमेल करते हैं और डराकर पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। ऐसे मामलों में तुरंत हेल्पलाइन या पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भाष्कर मिश्रा का कहना है कि शुरुआती जांच में यह साइबर ब्लैकमेलिंग (भयादोहन) का मामला प्रतीत हो रहा है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।