{"_id":"671425220fa3420d920c5f44","slug":"a-teenager-suffering-from-tuberculosis-committed-suicide-by-consuming-poison-banda-news-c-212-1-bnd1006-117058-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: क्षय रोग से पीड़ित किशोरी ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: क्षय रोग से पीड़ित किशोरी ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन
बांदा। ननिहाल में मां और दो बहनों के साथ रह रही किशोरी ने शुक्रवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
भदावल गांव की सपना (14) पुत्री छोटेलाल निषाद क्षय रोग से पीड़ित थी। नाना लल्लू ने उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इससे सपना परेशान रहती थी। शुक्रवार की दोपहर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर मां पुनिया और नाना लल्लू को जानकारी हुई। उसे जिला अस्पताल कर्वी ले गए। वहां से डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सपना ने कक्षा पांच तक पढ़ाई की थी।
नाना लल्लू ने बताया कि उसने बेटी पुनिया की शादी अतर्रा निवासी छोटेलाल निषाद से की थी। पुनिया ने तीन बेटियों को जन्म दिया। इस दौरान वह क्षय रोग से पीड़ित हो गई। इस कारण पति छोटेलाल ने किनारा कर लिया। पुनिया तीनों बेटियों के साथ मायके भदावल में कई साल से रह रही थी। नाना ने बताया कि सपना को भी क्षय रोग था।