फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A teenager crossing the road was hit by a vehicle and died

Banda News: सड़क पार कर रही किशोरी को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 08 Jun 2024 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
A teenager crossing the road was hit by a vehicle and died
बांदा। सड़क पार रही किशोरी को गुरुवार की रात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही किशोरी की मौत हो गई। नींद खुलने पर परिजनों ने देखा तो सड़क पर बेटी मृत पड़ी थी।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव निवासी दयाराम राजपूत कमासिन-ओरन रोड पर सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहता है। वह बटाई पर खेत लेकर किसानी करता है। गुरुवार की रात दयाराम सपरिवार झोपड़ी में सो रहा था। रात को उसकी 16 वर्षीय बेटी सुमन लघुशंका के लिए उठी और सड़क पार करने लगी। इसी बीच वहां से गुजरे किसी वाहन ने सुमन को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। तड़के दयाराम की नींद खुली तो देखा कि बेटी सड़क पर मृत पड़ी थी। चीख पुकार सुनकर परिजन जाग गए। भीड़ वहां जमा हो गई। खबर पाकर पुलिस भी आ गई। दयाराम ने बताया कि उसकी चार पुत्रियां थीं, जिसमें दो की शादी हो चुकी है। उसके एक पुत्र है। मां उर्मिला समेत परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed