{"_id":"683c9d41b0ae9487d20509a5","slug":"a-teenager-committed-suicide-by-hanging-himself-after-failing-twice-in-high-school-banda-news-c-212-1-sknp1006-127477-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हाईस्कूल में दो बार फेल होने पर किशोर ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हाईस्कूल में दो बार फेल होने पर किशोर ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
अनूप यादव।
- फोटो : परिजन।
बबेरू (बांदा)। खेत में लगे बबूल के पेड़ से किशोर से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, किशोर हाईस्कूल में दो साल से फेल हो रहा था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
कोतवाली क्षेत्र के बिनवट गांव निवासी जयप्रकाश ने बताया कि उसके पुत्र अनूप यादव (17) ने रविवार की शाम चार बजे बेर्राव गांव से दो किलोमीटर दूर खेत में लगे बबूल के पेड़ से अपनी शर्ट से फंदा लगा लिया। चरवाहों ने देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर बबेरू कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पिता के मुताबिक, अनूप कैलाश पति इंटर कॉलेज का छात्र था।
दो साल से 10वीं में फेल हो रहा था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। तीन भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता मजदूरी करते हैं। बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि परिजनों ने हाईस्कूल में दो बार फेल होने की बात बताई है। जांच की जा रही है।