फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A small bridge will be built on the Ken, providing relief from floods to 12,000 people.

Banda News: केन पर बनेगा लघु सेतु, 12 हजार लोगों को मिलेगी बाढ़ से निजात

Wed, 21 Jan 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 21 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
A small bridge will be built on the Ken, providing relief from floods to 12,000 people.
फोटो- 11 राजमार्ग के चहिरता-पचुल्ला मार्ग पर बना पुराना रपट्टा। संवाद
बांदा। बरसात के मौसम में केन नदी की बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने वाली है। बांदा-बहराइच राजमार्ग के चहितारा-पचुल्ला मार्ग पर एक आधुनिक लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने से लगभग 12 हजार की आबादी को हर साल बरसात में होने वाली आवागमन की गंभीर समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


बरसात के दिनों में केन नदी का जलस्तर बढ़ने से चहितारा-पचुल्ला मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाता है। लगभग 1.350 किमी लंबा यह मार्ग पानी में डूबने से आसपास के कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को मजबूरी में नाव के सहारे आवागमन करना पड़ता है, जो जोखिम भरा होता है। स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को इस दौरान विशेष रूप से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

यह लघु सेतु बांदा-बहराइच मार्ग से जुड़े चहितारा-पचुल्ला मार्ग के किमी 6 पर स्थित पुराने रपटे के स्थान पर बनाया जाएगा। वर्तमान में यहां 27 मीटर लंबा एक रपटा है, जो बरसात के समय केन नदी के तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर के कारण पूरी तरह डूब जाता है। इसी समस्या के समाधान के लिए सरकार ने एक आधुनिक लघु सेतु बनाने का निर्णय लिया है। यह मार्ग ग्रामीण क्षेत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिसकी कैरिज वे की चौड़ाई 3.75 मीटर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिशासी अभियंता सीडी-दो, भूपेश कुमार सोनकर ने बताया कि इस लघु सेतु का निर्माण लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और फरवरी माह में मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

फोटो- 11 राजमार्ग के चहिरता-पचुल्ला मार्ग पर बना पुराना रपट्टा। संवाद

फोटो- 11 राजमार्ग के चहिरता-पचुल्ला मार्ग पर बना पुराना रपट्टा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed