फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A procession was taken out on the anniversary of Pitambara Mai, devotees raised slogans.

Banda News: पीतांबरा माई की वर्षगांठ पर निकली शोभायात्रा, भक्तों ने लगाए जयकारे

Mon, 23 Feb 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 23 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out on the anniversary of Pitambara Mai, devotees raised slogans.
फोटो - 18 पीतांबरा माई की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत - आयोजक
बांदा। शहर के तिंदवारी रोड स्थित मां पीताबंरा माई मंदिर की तीसरी वर्षगांठ रविवार को मनाई गई। मां के भक्तों ने शहर में शोभायात्रा निकालकर माहौल भक्तिमय बनाया। शोभायात्रा शहर के रामलीला मैदान, चौक बाजार, गूलर नाका, अलीगंज, कालूकुआं, मंडी समिति सहित अन्य मार्गों से होते हुए मंदिर में संपन्न हुई। इस दौरान मां की प्रतिमा रथ में सवार होकर भक्तों को आशीर्वाद देती रही। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और जयकारों से उन्होंने माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिर में देवी प्रतिमा की विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई और भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा के दौरान कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने जलपान की व्यवस्था कराई। कार्यक्रमों में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, पालिकाध्यक्ष मालती बासू, रामबहोरी, पप्पू शिवहरे, राकेश गुप्ता, सुधीर तिवारी, अमित, रवि, नीलम, मनोज जैन, प्रकाश साहू, मनोज, प्रगति पांडेय, मोंटू, संगीता सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed