{"_id":"67c0a48c39704889240c0524","slug":"a-private-worker-assaulted-a-surgeon-and-grabbed-his-collar-banda-news-c-212-1-sknp1006-122807-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्राइवेट कर्मी ने सर्जन से की मारपीट, कॉलर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्राइवेट कर्मी ने सर्जन से की मारपीट, कॉलर पकड़ा
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के इलाज को लेकर एक डॉक्टर के साथ रहने वाले प्राइवेट कर्मी ने दूसरे डॉक्टर से अभद्रता की और उनका कॉलर पकड़कर मारपीट की। डॉक्टर ने मामले की शिकायत सीएमएस से की। प्राइवेट कर्मी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव निवासी भूरेलाल को बुधवार को सुबह गांव के ही पांच लोगों ने कुल्हाड़ी और फरसे से मारकर लहूलुहान कर दिया था। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसका इलाज आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मोहित सिंह कर रहे थे। डॉ. मोहित का आरोप है कि गुरुवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे जिला अस्पताल के कक्ष संख्या दस में बैठने वाले आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. संदीप सिंह (संबद्ध सीएमओ कार्यालय) के साथ काम करने वाले प्राइवेट कर्मी मनीष ने मरीज की भर्ती फाइल से डॉ. मोहित सिंह का नाम काटकर डॉ. संदीप सिंह का नाम चढ़ा दिया और मरीज को दिखाने लगा।
इस पर डॉ. मोहित सिंह ने जब ऐतराज जताया तो प्राइवेट कर्मी मनीष ने डॉ. मोहित का कॉलर पकड़कर उनके साथ मारपीट की।
डॉ. मोहित ने प्राइवेट कर्मी मनीष के खिलाफ सीएमएस डॉ. एसडी त्रिपाठी से लिखित शिकायत की है। साथ ही कोतवाली में भी मनीष के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी मनीष को अस्पताल कर्मियों ने पकड़ लिया है।
शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है, जांच की जिम्मेदारी एसएसआई को सौंपी गई है। उधर, सीएमएस डॉ. एसडी त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. मोहित सिंह की ओर से लिखित शिकायत की गई है। उन्होंने कोतवाली के लिए अग्रसारित की है।