फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A private teacher committed suicide by hanging herself

Banda News: प्राइवेट शिक्षिका ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 09 Feb 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A private teacher committed suicide by hanging herself
बांदा। प्राइवेट शिक्षिका ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। नाश्ता देने पहुंची मां ने खिड़की से देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के शुकुल कुआं मोहल्ला निवासी मेनका गोस्वामी (28) ने शनिवार को सुबह सात बजे करीब घर के कमरे में दुपट्टे से पंखे से फंदा लगा लिया। मां दयाबाई जब नाश्ता देने कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज दी तो अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर खिड़की से झांका तो वह फंदे से लटकी मिली।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को किसी तरह से खोलकर शव को बाहर निकाला।
पिता दयाशंकर गोस्वामी ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड सुपरवाइजर हैं। मेनका दो भाई व छह बहनों में पांचवें नंबर की थी। वह शहर के एक प्राइवेट विद्यालय में प्राइवेट में पढ़ाती थीं। उसने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया उन्हें नहीं पता। मेनका अविवाहित थी। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed