फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A pickup full of devotees going to Chitrakoot overturned after a tyre burst, one dead, 34 injured

Banda News: चित्रकूट जा रहा श्रद्धालुओं से भरा पिकअप टायर फटने से पलटा, एक की मौत, 34 घायल

Sun, 03 Nov 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
A pickup full of devotees going to Chitrakoot overturned after a tyre burst, one dead, 34 injured
बांदा। परीवा पर चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं (मौनियों का जत्था) से भरा पिकअप बुंदेलखंड एक्सप्रेस टायर फटने से असंतुलित होकर पलट गया। इसमें सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 34 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का हालचाल लेने राज्यमंत्री रामकेश निषाद भी जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के पचनेही गांव निवासी शिवशंकर उर्फ भूरा सिंह (26) गांव के अन्य श्रद्धालुओं के साथ चित्रकूट भगवान कामतानाथ के दर्शन करने जा रहे थे। शुक्रवार की दोपहर बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अचानक पिकअप का पिछला टायर फट जाने गया। इससे असंतुलित होकर पिकअप पलट गया। उसमें सवार शिवशंकर उर्फ भूरा की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर प्रशासनिक अमला पहुंचा और 108 व 102 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।। हादसे में नीरज (16), पंकज (25), नैनकुमार (25), छोटा भाई सोनू (14), धर्मेद्र (26), श्यामबाबू (25), शनि (19), राजू (19), रवि (28), रज्जू (19), ऋषि (12), धर्मेद्र (18), दीनू (20), लालू (26), प्रवेश कुमार (21), आयुष (17), भारत (13), उमाकांत (18),बरातीलाल (60), अतुल कुमार (15), तरूण कुमार (16), आशीष (22), धीरज (17), अंकित (16), सचिन (17), अर्जुन (22), नानू (18), संजय (24), बृजमोहन (31), बबलू (13), गोविद (13), प्रयांशू (13), करन (16), वर्मा (35) शामिल है। सभी घायलों काे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। इनमें चार लोगो को रेफर किया गया है। घायलों ने बताया कि गांव का वर्मा गाड़ी चला रहा था। पड़ोसी शिवम तिवारी ने बताया कि भूरा दो भाई एक बहन में छोटा अविवाहित था। मौन चराने निकला था। पिता निजी स्कूल में पढ़ाते हैं।
विज्ञापन

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पिकअप का टायर फटने से हादसा हुआ है। इसमें एक की मौत हुई है। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed