फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A married woman was attacked with deadly weapons for opposing illicit relations.

Banda News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर विवाहिता पर जानलेवा हमला

Tue, 20 Jan 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 20 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A married woman was attacked with deadly weapons for opposing illicit relations.
बांदा। भाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर विवाहिता के साथ ससुरालियों ने जानलेवा हमला किया। विवाहिता ने डायल-112में सूचना दी तो पुलिस ने उसे अतर्रा सीएचसी में भर्ती कराया। विवाहिता ने जल शक्ति मंत्री को शिकायती पत्र देकर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने जल शक्ति राज्यमंत्री को दी तहरीर में बताया कि उसके पति सफाई कर्मी है। पति का उसकी भाभी से अवैध संबंध है। विरोध करने पर ससुराली उसका उत्पीड़न करते हैं। मारपीट करते हैं। 11 जुलाई 2025 को उसके साथ मारपीट की थी। थाने में शिकायत करने पर समझौता कर लिया था। दोबारा 12 सिंतबर को उसके ससुरालियों ने उस पर जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। उसने डायल-112 को बुलाया तो पुलिस ने उसे अतर्रा सीएचसी में भर्ती कराया था। तब उसने जल शक्ति राज्यमंत्री से शिकायत की। उनकी पहल पर महिला थाने में पति समेत पांच ससुरालियों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed