{"_id":"64cfeb32d4572d3aa20d4ec4","slug":"a-fortnight-passed-the-police-could-not-reach-the-gang-rape-victim-banda-news-c-212-1-bnd1001-1214-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एक पखवारा बीता, सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता तक नहीं पहुंच सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एक पखवारा बीता, सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता तक नहीं पहुंच सकी पुलिस
विज्ञापन
बांदा। एक पखवारा पहले बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव के पंप कैनाल के पास जिस महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई उसे तलाश करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। हालांकि इस वारदात में शामिल आठ आरोपियों को पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के बनाए गए वीडियो से मिले तथ्यों के आधार पर गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। अब उन आरोपियों के मोबाइलों को भी जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक जिस महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई वह महिला रास्ता भटक कर भदावल पंप कैनाल पहुंची थी। महिला चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के पहाड़िया क्षेत्र में बागेन नदी के आसपास भटक रही थी। उसे वहां एक चरवाहा भी मिला था। उसने उसे नदी की ओर जाते हुए टोका भी था। महिला के कहने पर चरवाहे ने उसे नदी पार कराई थी। बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल पंप कैनाल पर तैनात कर्मी रामधनी और पहाड़िया के देवशरण ने उसे अकेला देखकर पकड़ा था। उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया था। फिर अपने साथियों रामसनेही, देवकुमार, इंद्रजीत, भगवानदीन और लवकुश को बुलाया था। इस दौरान घटना का वीडियो कल्लू ने बना लिया था। कल्लू के मोबाइल से यह सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हो गया था। जिस आधार पर पुलिस ने इन सभी तक पहुंची थी।
इस घटना में अब तक पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर कड़ी से कड़ी जोड़ने की कोशिश में लगी है। लेकिन पूरी घटना में वह महिला कहां की है और चित्रकूट में क्या करने आई थी? इन सब सवालों के जवाब भविष्य के गर्त में हैं। बदौसा इंस्पेक्टर विजय कुशवाहा का कहना है कि तफ्तीश में वीडियो और आरोपियों से पूछताछ में महिला तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता तक नहीं पहुंच पाई है।