फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A fleet of 320 buses for Deepdan Fair

दीपदान मेला के लिए 320 बसों का बेड़ा

Thu, 20 Oct 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 20 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
A fleet of 320 buses for Deepdan Fair
दीपदान मेले के लिए बांदा डिपो में तैयार की जा रहीं खटारा बसें। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। दीपावली पर चित्रकूट में लगने वाले पांच दिवसीय दीपदान मेले के लिए परिवहन निगम ने 320 विशेष बसों का बेड़ा लगाया है। मंडल के चारों जनपदों की बसों के अलावा फतेहपुर, कानपुर और इलाहाबाद की बसें भी लगाई गई हैं। यह 28 अक्तूबर से पहली नवंबर तक चलेंगी। कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाकर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

विज्ञापन


चित्रकूटधाम प्रबंधक केके शर्मा द्वारा जारी आदेश में बांदा और महोबा डिपो से 45-45 तथा राठ डिपो से 30 और हमीरपुर डिपो से 20 बसों को लगाया गया है। बांदा में करतल, कालिंजर, अतर्रा, नरैनी, कमासिन, पैलानी, जसपुरा, बदौसा, चिल्ला से भी चित्रकूट के लिए बसें चलेंगी। बांदा बस अड्डे से 26 बसें चलेंगी। चित्रकूट में मानिकपुर, भरतकूप और राजापुर, महोबा में कुलपहाड़, कबरई, चरखारी, सुमेरपुर, राठ, पनवाड़ी, मुस्करा, हरपालपुर, कदौरा, कुरारा से चित्रकूट के लिए रोजाना बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन


इलाहाबाद से 130 और कानपुर से 50 बसें चित्रकूट के लिए चलाई जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बांदा शहर में अतर्रा चुंगी चौकी के पास और शिवरामपुर में चेकपोस्ट बनाकर 8-8 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा सीतापुर मेला ग्राउंड में कंट्रोल रूम में 8 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मेला अवधि में कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। बांदा डिपो के एआरएम मोहम्मद अजीम को मेला अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed