{"_id":"6595a1e99584ed26e70e8eeb","slug":"a-farmer-going-to-the-fields-on-a-bicycle-was-hit-by-a-truck-and-crushed-to-death-banda-news-c-212-1-sknp1006-5842-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: साइकिल से खेत जा रहे किसान को ट्रक ने टक्कर मारकर कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: साइकिल से खेत जा रहे किसान को ट्रक ने टक्कर मारकर कुचला, मौत
विज्ञापन
बांदा। साइकिल से खेत जा रहे किसान को पीछे से आए खाली ट्रक ने रौंद दिया। सिर पर पहिया चढ़ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीण दौड़ पड़े। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
देहात कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव निवासी अयोध्या प्रसाद मिश्र (55) बुधवार को दोपहर 12 बजे करीब घर से साइकिल से खेत पर जा रहे थे। करहिया-लुकतरा संपर्क मार्ग पर बांदा की ओर से पथरी खदान जा रहे खाली ट्रक पीछे से टक्कर मारकर रौंद दिया। सिर पर पहिया चढ़ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े।
चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। बेटे शिवम ने बताया कि दो बीघा जमीन है। पिता खेती करते थे। घर में दो भाई व चार बहनें हैं। मां दया देवी हैं। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।