फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A farmer drowned in Usra Nala after slipping on the causeway

Banda News: रपटे पर पैर फिसलने से उसरा नाले में किसान की डूबकर मौत

Sat, 16 Aug 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
A farmer drowned in Usra Nala after slipping on the causeway
उसरा नाले के पास मौजूद परिजन। संवाद
तिंदवारी (बांदा)। खेत में खाद छिड़कर लौट रहे किसान का उसरा नाले पर बने रपटे पर पैर फिसल गया। इससे नाले में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगहनी गांव निवासी कल्लू ने बताया कि पिता योगेंद्र उर्फ बच्चा (34) गुरुवार की सुबह खेत में बोई फसल में खाद डालने गए थे। वहां से लौटते समय उसरा नाले के रपटे पर पैर फिसल जाने से वह नाले में डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने 500 मीटर दूर झाड़ में फंसे योगेंद्र को निकाला। उन्हें तिंदवारी पीएचसी लाए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि वह पीआरडीकर्मी रह चुके हैं।

घर में पत्नी राजकुमारी व पांच पुत्र व एक पुत्री हैं। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि पानी में डूबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed